Skip to main content

हल्दी एवं अदरख के औषधीय गुण एवं खेतीहल्दी के गुणअदरख के गुणहल्दी एवं अदरख की खेतीजलवायुमिट्टी एवं उसकी तैयारीबुआई का समयउन्नत किस्मेंबीज दर एवं बीज उपचारखाद एवं उर्वरकलगाने की दूरीलगाने की विधिकृषि कार्य एवं देखभालखुदाई एवं उपजअदरख से सोंठ बनानाहल्दी एवं अदरख के बीज को रखनाहल्दी के गुणमुख्य रूप से मसाले के रूप में उपयोग होता है।यह भूख को बढ़ाता है तथा टॉनिक बनाने में इसका उपयोग होता है।खून को साफ़ करता है।आंतरिक चोट को ठीक करता है तथा चमड़े के इंफेक्शन को ठीक करता है। एंटीसेप्टिक के रूप में इसका प्रयोग होता है।प्रसाधन सामग्री तथा ‘कुम-कुम’ में इसका उपयोग होता है।खाँसी में आग में हल्दी को भुनकर तथा पीसकर पानी के साथ सेवन करने से लाभ होता है।दूध के साथ हल्दी के सेवन करने से चोट के कारण सूजन कम होता है तथा पेट का कीड़ा भी मरता है।दर्द और सूजन पर हल्दी एवं चूना का लेप लगाने से आराम होता है।अदरख के गुणपाचन क्रिया को बढ़ाता है, बलगम को दूर करता है।खून की नली को फैलाने के कारण खून के बहाव को ठीक करता है।मोटापा को दूर करता है।पेट में गैस को दूर करने के अजवाइन तथा नींबू का रस के साथ उपयोग करने से लाभ होता है (50 ग्राम अदरख पाउडर एवं 30 ग्राम अजवाइन तथा एक नींबू का रस) ।आवाज बंद होने पर मधु के साथ अदरख के रस का सेवन किया जाता है।कब्ज एवं खाँसी में भी अदरख के सेवन से लाभ होता है।हल्दी एवं अदरख की खेतीहल्दी एवं अदरख दोनों मसाले वाली सब्जियाँ हैं जिसकी खेती हमारे देश में काफी बड़े पैमाने पर कीजाती है। इन मसालों को सब्जियों में प्रयोग के अतिरिक्त औषधि के रूप में भी प्रयोग होता आ रहा है। सब्जी में तो हल्दी का प्रयोग आवश्यक रूप से होता ही है। अदरख का निर्यात विदेशों में भी किया जाता है, जिससे विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होती है। छोटानागपुर में भी इनकी खेती कर किसान भाई अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। इनकी खेती के लिए आरंभ में काफी पूँजी लगानी होती है। बीज पर अधिक खर्च होता है। अगर किसान भाई बीज अगले साल के लिये रख लें तो सिर्फ प्रथम वर्ष में ही पूँजी लगाने की जरूरत होगी।जलवायुये दोनों गर्म तथा तर मौसम में अच्छी उपज देती है। इनकी खेती खरीफ मौसम में की जाती है। वानस्पतिक वृद्धि के लिये हल्की वर्षा अच्छी होती है। पकने के समय वर्षा की आवश्यकता नहीं होती है। जहाँ वर्षा 1000-1400 मि. लीटर तक होती है वहाँ इनकी खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है। इस लिहाज से पठारी क्षेत्र इनकी खेती के लिये उपयुक्त है। इनके लिये पर्याप्त वर्षा होती है। हल्दी एवं अदरख को लगाने के लिये लगभग 30 डिग्री तापक्रम की आवश्यकता होती है। हल्दी एवं अदरख की खेती छायादार जगह में भी की जा सकती है। घर के उत्तरी तरफ या पेड़ के उत्तरी भाग में जहाँ कम धूप रहती है, इसकी खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है।मिट्टी एवं उसकी तैयारीहल्दी एवं अदरख दोनों जमीन के नीचे बैठते हैं, इसलिए हल्की मिट्टी का होना आवश्यक है। मिट्टी में जल का निकास अच्छा होना चाहिए। बलुआही दोमट से लेकर दोमट मिट्टी उपयुक्त है। मिट्टी में पर्याप्त मात्रा में जीवांश का होना आवश्यक है। क्षारीय मिट्टी में अच्छी उपज नहीं मिलती है। किसान भाई को जमीन भी बदलते रहना चाहिए तथा एक ही खेत में लगातार तीन साल तक खेती नहीं करनी चाहिये। एक ही खेत में लगातार कई साल तक खेती करने से रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है।खेत की तैयारी करने के लिए एक बार मिट्टी पलटने वाले हल से तथा तीन-चार बार देशी हल से जुताई कर मिट्टी को भुरभुरा बना लेते हैं जो जमीन से 10-15 सेंटीमीटर ऊँची होनी चाहिये।बुआई का समयहल्दी एवं अदरख लगभग आठ माह में तैयार होते है इसलिए इनकी बुआई अगात करना आवश्यक है ताकि इन्हें बढ़ने का पर्याप्त समय मिले। अगर सिंचाई की सुविधा हो तो मध्य मई में इनकी बुआई कर दें। वर्षा पर आधारित खेती करना है तो जैसे ही मौनसून की वर्षा हो इनकी बुआई कर दें।उन्नत किस्मेंहल्दी की ‘पटना’ नाम से जानी जाने वाली किस्म बिहार एवं बंगाल में प्रचलित है। राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय द्वारा चयनित किस्म ‘मीनापुर’ है जो मध्यकालीन किस्म है। राजेन्द्र सोनिया नामक किस्म इस क्षेत्र में अच्छी उपज देती है। हल्दी की अन्य किस्में कृष्णा, कस्तुरी, सुगंधम, रोमा, सुरोभा, सुदर्शना, रंगा एवं रशिम है।बीज दर एवं बीज उपचारबीज का चुनाव सावधानीपूर्वक करें। स्वस्थ तथा रोग रहित प्रकंद का चुनाव करें। लम्बी गांठ जिनमें तीन-चार स्वस्थ कलियाँ हो बीज के लिये उपयुक्त होती है। बड़े प्रकंद को काटकर भी लगा सकते हैं। काटकर लगाने पर प्रकंद का उपचार करना आवश्यक है तथा काटते समय यह भी ध्यान रखें कि प्रत्येक टुकड़े में कम से कम दो-तीन कलियाँ अवश्य रहे। एक हेक्टेयर में खेती के लिये लगभग 20-25 क्विंटल प्रकंद बीज की आवश्यकता होगी। काटकर लगाने पर कम प्रकंद की आवश्यकता होगी।लगाने के पहले प्रकंद का उपचार करना आवश्यक है, खासकर प्रकंद को काटकर लगाने पर। इसके लिये इंडोफिल एम. – 45 नामक दवा का 0.2 प्रतिशत घोल बना लेना चाहिये। एक लीटर पानी में 2 ग्राम दवा मिलाने पर 0.2 प्रतिशत घोल बनेगा। बेभिस्टीन नामक दवा का 0.1 प्रतिशत घोल का प्रयोग भी कर सकते हैं। 0.1 प्रतिशत घोल बनाने के लिए एक लीटर पानी में 1 ग्राम दवा मिलायें। दोनों दवाओं के मिश्रण से घोल बनाने पर अधिक उपयोगी पाया जाता है। प्रकंद का उपचार करने के लिये घोल में प्रकंद को 1 घंटा डुबाकर रखते हैं तथा इसके बाद घोल से निकालकर 24 घंटा तक छायादार जगह में रखते हैं। उसके बाद ही इनकी बुआई करते हैं। बीज प्रकंद का उपचार एगलौल या सरैशन या ब्लाईटाक्स के 0.25 प्रतिशत घोल में भी कर सकते है।खाद एवं उर्वरकप्रति हेक्टेयर – कम्पोस्ट : 20 क्विंटलयूरिया : 200-225 किलोएस.एस.पी. : 300 किलोएम.ओ.पी. : 80-90 किलोकम्पोस्ट खेत तैयार करते समय मिट्टी में अच्छी तरह मिला दें। खेत की अंतिम तैयारी के समय पोटाश की आधी मात्रा एन फ़ॉस्फोरस की पूरी मात्रा दें। बुआई के 60 दिन बाद यूरिया की आधी मात्रा एवं पोटाश की शेष आधी मात्रा को दें। बुआई के 90 दिन बाद यूरिया की शेष आधी मात्रा को दें तथा मिट्टी चढ़ा दें।लगाने की दूरीहल्दी : 45 सें.मी. x 15 से.मी.अदरख : 40 सें.मी. x 10 सें.मी.लगाने की विधिगर्मी में नाली बनाकर लगायें। बरसात में ऊँची क्यारी बनाकर लगायें।(क) गर्मी में हल्दी एवं अदरख की बुआई के लिए 40-45 सेंटीमीटर की दूरी पर 15-20 सेंटीमीटर गहरा तथा उतना ही चौड़ा नाली (ट्रेच) बनाते हैं। नाली में कम्पोस्ट तथा रसायनिक खाद के मिश्रण को देकर मिट्टी में अच्छी तरह मिला देते हैं। नाली में 10 सेंटीमीटर के फासले पर बीज प्रकंद की बुआई करते हैं तथा मिट्टी को ढंक देते हैं। मिट्टी से ढंकते समय ख्याल रखें की नाली जमीन से थोड़ा नीचे ही रहे ताकि गर्मी में पानी देने में सुविधा हो। बरसात आने पर मिट्टी चढ़ा देते हैं ताकि पानी न जमने पाये।(ख) बरसात में हल्दी एवं अदरख को लगाने के लिए खेत को भुरभुरा कर छोटी-छोटी क्यारियाँ जमीन से 8-10 सेंटीमीटर ऊँची होनी चाहिए, ताकि बरसात में पानी न लगे। 3.20 मीटर लम्बा तथा 1 मीटर चौड़ाई के क्यारियाँ बना सकते हैं। इन क्यारियों में 40 सेंटीमीटर की दूरी पर लाइन तथा 10 सेंटी मीटर पौधा से पौधा की दूरी रखकर बुआई करते है। बुआई के लिए 10 सेंटीमीटर गहराई की नाली बनाते हैं तथा उस नाली में 10 सेंटीमीटर की दूरी पर प्रकंद को रखकर बुआई करते हैं। बुआई के समय प्रकंद में आँख (कली) ऊपर की तरफ होनी चाहिये। बुआई के बाद प्रकंद को मिट्टी से ढँक देते है। इसके बाद सिंचाई कर देते हैं। बुआई के बाद क्यारी को 5-6 सेंटीमीटर मोटा आम, शीशम, घास-फूस या गोबर की सड़ी खाद से ढँक देते हैं ताकि नमी बनी रहे। इससे खरपतवार भी कम उगेंगे।कृषि कार्य एवं देखभालखेत को खरपतवार से मुक्त रखना आवश्यक है। इसके लिए तीन-चार बार निकाई-गुड़ाई करनी चाहिए। अंतिम बार गुड़ाई कर मिट्टी चढ़ा देनी चाहिये। आरंभ में दो तीन सिंचाई की आवश्यकता हो सकती है। वर्षा काल में सिंचाई देने की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन जल एक जमाव न हो इसका ध्यान अवश्य रखें। जब फूल निकले तो उसे निकाल फेंकें। विशेषज्ञ से सलाह लेकर फसल को कीट एवं व्याधि से बचायें।खुदाई एवं उपजअदरख की फसल लगभग आठ से नौ माह में तथा हल्दी नौ से दस माह में खुदाई करने लायक हो जाती है जब पौधे की पत्तियाँ पीली तथा मुरझाई हुई तथा झुकी दिखाई दे तो यह समझना चाहिए कि अब खुदाई का उचित समय है। इस समय सावधानी से कोड़कर निकाल लें। कच्ची हल्दी की उपज लगभग 400-450 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होती है तथा इनसे सुखा हल्दी 15 से 25 प्रतिशत के हिसाब से प्राप्त होती है। अदरख की उपज 200 क्विंटल प्रति हेक्टेयर लगभग होती है। अदरख को उखाड़ने के बाद दो-तीन बार पानी से धोकर धूलकण को साफ़ कर लेते हैं। इसके बाद तीन-चार दिन तक हल्की धूप में सुखाते हैं।हल्दी के गाँठो को भी धोकर अच्छी तरह साफ़ कर लेते हैं। इसके बाद गांठों को पानी में जिसमें 0.1 प्रतिशत चूना मिला रहता है उबालते समय जब बर्त्तन में झाग आने लगे तथा हल्दी जैसे गंध आने लगे तो प्रकंद को बाहर निकालकर 10-15 दिन तक छाया में अच्छी तरह सुखाकर रख लेते हैं।अदरख से सोंठ बनानासोंठ बनाने के लिए अदरख की अच्छी-अच्छी गांठों को छाँटकर पानी में डाल दें। जब उसका छिलका गल जाये तो साफ़ करके एक सप्ताह के लिए धूप में सुखाना चाहिये। इसके बाद चूने के पानी और गंधक से उपचारित करके फिर धूप में डालना चाहिये। इस प्रकार अदरख का लगभग 1/5 हिस्सा सोंठ के रूप में मिलता है। By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब.हल्दी एवं अदरख के बीज को रखनाकिसान भाई को अगले साल के लिए बीज प्रकंद को रखना आवश्यक है। इसके लिये छायादार जगह में 1 मीटर गहरा एवं 50 सेंटीमीटर चौड़ा गड्डा बनाते हैं। बीज प्रकंद को इंडोफिल एम. 45 या बेभिस्टीन से उपचार कर लेते हैं। गड्डे के सतह पर 20 सेंटीमीटर बालू का सतह रखते हैं। इसके ऊपर 30 सेंटीमीटर लेयर प्रकंद को रखते हैं। इसके ऊपर बालू का लेयर देकर फिर प्रकंद का लेयर देते हैं। इस तरह गड्डे में प्रकंद को रखकर गड्डा को पटरा से ढक देते हैं। पटरा एवं प्रकंद के बीच 10 सेंटीमीटर खाली जगह हवा के लिये छोड़ देते हैं। इसके बाद ऊपर से मिट्टी से लेप कर देते हैं। इस प्रकार बीज प्रकंद को सुरक्षित रखकर अगले मौसम में बुआई करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

हल्दी का इस्तेमाल कर मुहांसों से छुटकारा पाएं By वनिता कासनियां पंजाब Acne Treatment: हल्दी में प्राकृतिक रूप से औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसीलिए हम सदियों से हल्दी का इस्तेमाल अपने खाने की सब्जियों में करते आ रहे हैं। यह खाने के स्वाद को तो बढ़ाती ही है साथ में सब्जी के रंग को बदलने का काम भी करती है। हल्दी का इस्तेमाल हम अपने घरों में फेस पैक बनाने में भी करते हैं। यह फेस पैक मुहांसों को दूर करने में तथा चेहरे के रंग को निखारने का भी काम करता है।बहुत से लोग जैसे-जैसे यौवन अवस्था को प्राप्त करते हैं वैसे ही वह मुहांसों से परेशान होते रहते हैं। ऐसे में कुछ लोग केमिकल बेस्ट एंटी एक्ने प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन यह केमिकल युक्त होता है और कई बार तो यह चेहरे पर दाग धब्बे भी बना देता है। Acne Treatmentऐसे में यह त्वचा के लिए अधिक नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में आप मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे जैसे एलोवेरा और हल्दी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हल्दी का इस्तेमाल करके आप फेस पैक बनाएं। हल्दी में एंटीमाइक्रोबियल्स एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।हल्दी केवल मुहांसों को ही नहीं दूर करता बल्कि यह चेहरे पर दाग धब्बे और मुहांसों के निशानों को भी ठीक करता है। साथ में चेहरे में चमक और सुंदरता भी लेकर आता है। आपने देखा होगा शादियों में जो उबटन बनाया जाता है उसमें भी हल्दी का प्रयोग सबसे अधिक होता है।हल्दी और एलोवेरा का फेस पैकएक कटोरा ले उसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर डालें साथ में इसमें एलोवेरा जेल भी मिलाएं। अगर आपके यहां एलोवेरा का पौधा लग रहा है तो उसमें से दो पत्तियां काटकर उसमें से भी आप एलोवेरा निकाल सकते हैं। इन सारी चीजों को अच्छी तरीके से मिक्स कर लें।इस मिश्रण को आप चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। 15 से 30 मिनट अपने चेहरे की त्वचा पर ऐसा ही लगा रहने दें। इसके बाद इसको ठंडे पानी से धो लें। आप दो से तीन बार एक हफ्ते में इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी मुहांसों को तो दूर रखेगा ही इसके साथ ही चेहरे पर दाग धब्बे और निशानों को भी हटाएगा। साथ में चेहरे को चमकदार और सुंदर भी बनाएगा। Acne Treatmentहल्दी और नींबू का फेस पैकएक कटोरे में एक चुटकी हल्दी पाउडर लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें इस मिश्रण को मिक्स करने के बाद इसमें हल्का सा पानी मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे के साथ गर्दन पर भी लगाएं। कुछ देर तक इसकी मसाज करते रहें। 15 से 20 मिनट के बाद इसको सादे पानी से धो लें। इसको भी आप 1 हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।हल्दी और शहद का फेस पैकएक कटोरी में एक चुटकी हल्दी पाउडर ले। इसमें दो चम्मच शहद मिलाएं। इन दोनों को एक साथ मिलाकर फेस पैक बना लें। इस फेस पैक को आप चेहरे और गर्दन पर आधे घंटे तक लगा रहने दें। आधे घंटे बाद इसे सादे पानी से धो लें। इस फेस पैक को भी आप हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।हल्दी और करी पत्ते का इस्तेमाल5 से 6 करी पत्ते लें। इन करी पत्तों को मीठे नीम के पत्ते भी कहते हैं। इनको अच्छी तरह पीस लें। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालें और इसमें कुछ बूंदे पानी की डालें।इन सब का अच्छी तरह पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे के साथ गर्दन पर भी हल्के हाथों से मालिश करते हुए लगाएं। 10 से 20 मिनट तक ऐसा ही लगा रहने दें। इसके बाद इसको सादे पानी से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।Vnita

 हल्दी का इस्तेमाल कर मुहांसों से छुटकारा पाएं By वनिता कासनियां पंजाब Acne Treatment : हल्दी में  प्राकृतिक  रूप से  औषधीय  गुण पाए जाते हैं। इसीलिए हम सदियों से हल्दी का इस्तेमाल अपने खाने की सब्जियों में करते आ रहे हैं। यह खाने के स्वाद को तो बढ़ाती ही है साथ में सब्जी के रंग को बदलने का काम भी करती है। हल्दी का इस्तेमाल हम अपने घरों में फेस पैक बनाने में भी करते हैं। यह फेस पैक मुहांसों को दूर करने में तथा चेहरे के रंग को निखारने का भी काम करता है। बहुत से लोग जैसे-जैसे यौवन अवस्था को प्राप्त करते हैं वैसे ही वह मुहांसों से परेशान होते रहते हैं। ऐसे में कुछ लोग केमिकल बेस्ट एंटी एक्ने प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन यह केमिकल युक्त होता है और कई बार तो यह चेहरे पर दाग धब्बे भी बना देता है।  Acne Treatment ऐसे में यह त्वचा के लिए अधिक नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में आप मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे जैसे  एलोवेरा  और  हल्दी  का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हल्दी का इस्तेमाल करके आप फेस पैक बनाएं। हल्दी में एंटीमाइक्र...

भाग्य बदलने का सूत्र क्या है? By benefits of alum किस्मत चमका देंगे, हर काम बना देंगे... बहुत आसान है यह 10 उपाय, दैनिक जीवन में कुछ उपाय सच्चे मन से किए जाए तो इनका सकारात्मक प्रभाव देखा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपाय बता रहे हैं, जिन्हें सच्चे मन से करने से आपकी जिंदगी की हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं- 1. रोज सुबह उठकर अपनी हथेलियां देखें रोज सुबह जब आप उठें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन चार बार फेरे। धर्म ग्रंथों के अनुसार, हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती व नीचे के भाग (मणि बंध) में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए रोज सुबह उठते ही अपनी हथेली देखने से भाग्य चमक उठता है। सूर्य की आराधना नियमित करें। 2. पहली रोटी गाय को दें भोजन के लिए बनाई जा रही रोटी में से पहली रोटी गाय को दें। धर्म ग्रंथों के अनुसार, गाय में सभी देवताओं का निवास माना गया है। अगर प्रतिदिन गाय को रोटी दी जाए तो सभी देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं। 3. चीटियों को आटा डालें अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्मत कम समय में चमक जाए तो रोज चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालें। ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का क्षय होगा और पुण्य कर्म उदय होंगे। यही पुण्य कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे। 4. देवताओं को फूलों से सजाएं घर में स्थापित देवी-देवताओं को रोज फूलों से सजाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि फूल ताजे ही हो। सच्चे मन से देवी-देवताओं को फूल आदि अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं व व्यक्ति के जीवन की हर परेशानी दूर कर सकते हैं। स्नान करने के बाद तोड़े गए फूल ही भगवान को चढ़ाना चाहिए, ऐसा नियम है। 5. सुबह करें झाड़ू-पोंछा घर को हमेशा साफ-स्वच्छ रखना चाहिए। रोज सुबह झाड़ू-पोंछा करें। सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोंछा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और व्यक्ति को आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, जो व्यक्ति सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा करता है, देवी लक्ष्मी उस घर में निवास नहीं करती और वहां से चली जाती हैं। 6. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं अपने घर के आस-पास कोई ऐसा तालाब, झील या नदी का चयन करें, जहां बहुत सी मछलियां हों। यहां रोज जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह बहुत ही अचूक उपाय है। नियमित रूप से जो यह उपाय करता है, कुछ ही दिनों में उसकी परेशानियां दूर होने लगती हैं। 7. माता-पिता का आशीर्वाद लें रोज जब भी घर से निकले तो उसके पहले अपने माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में स्थित सभी विपरीत ग्रह आपके अनुकूल हो जाएंगे और शुभ फल प्रदान करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप पर आने वाला संकट टल जाएगा और आपके काम बनते चले जाएंगे। 8. पीपल पर जल चढ़ाएं रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ पर एक लोटा जल चढ़ाएं। पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। रोज ये उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं। इस पेड़ का महत्व इसी बात से जाना जा सकता है कि अर्जुन को गीता को उपदेश देते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं को पेड़ों में पीपल बताया था। 9. घर खाली हाथ न जाएं बाहर से जब भी आप घर में प्रवेश करें तो कभी खाली हाथ ना जाएं। घर में हमेशा कुछ ना कुछ लेकर प्रवेश करें। चाहे वह पेड़ का पत्ता ही क्यों न हो। 10. पत्नी व बच्चों को खुश रखें अक्सर घर या बाहर के तनाव में अनजाने में हम सबसे ज्यादा प्रता‍ड़ित अपने परिवार को करते हैं। लेकिन याद रखें पत्नी और बच्चों की आंख में आंसू अगर आपकी वजह से आते हैं तो तरक्की के रास्ते बंद हो जाते हैं। अत: परिवार को खुश रखना ही सबसे सटीक उपाय है सफल और खुश होने का। स्रोत गूगल जवाब पढ़ने के लिए धन्यवाद आपका 🙏

  भाग्य बदलने का सूत्र क्या है? By benefits of alum  किस्मत चमका देंगे, हर काम बना देंगे... बहुत आसान है यह 10 उपाय, दैनिक जीवन में कुछ उपाय सच्चे मन से किए जाए तो इनका सकारात्मक प्रभाव देखा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपाय बता रहे हैं, जिन्हें सच्चे मन से करने से आपकी जिंदगी की हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं- 1. रोज सुबह उठकर अपनी हथेलियां देखें रोज सुबह जब आप उठें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन चार बार फेरे। धर्म ग्रंथों के अनुसार, हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती व नीचे के भाग (मणि बंध) में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए रोज सुबह उठते ही अपनी हथेली देखने से भाग्य चमक उठता है।  सूर्य की आराधना नियमित करें । 2. पहली रोटी गाय को दें भोजन के लिए बनाई जा रही रोटी में से पहली रोटी गाय को दें। धर्म ग्रंथों के अनुसार, गाय में सभी देवताओं का निवास माना गया है। अगर प्रतिदिन गाय को रोटी दी जाए तो सभी देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं। 3. चीटियों को आटा ड...

खजूर खाने के फायदे और नुकसान: जाने खजूर की एश्लियत By वनिता कासनियां पंजाब ? बाल वनिता महिला वृद्ध आश्रमकई बार ऐसा होता है की हम खजूर के पेड़ के पास खड़े होते है और खजूर ऊपर से गिरकर आता है, खजूर को हम मेवें और फल की तरह उपयोग कर सकते है, कहा जाता है की खजूर के पेड़ की तरह नही बल्कि खजूर के फल की तरह बनो, ऐसा इसलिए कहा जाता है की खजूर का फल हमारे लिए बहुत लाभकारी और गुणकारी होता है जो की हमारे शरीर को बहुत से लाभ देता है ।इसीलिए हमको खजूर के फल अवश्य खाना चाहिए और वैसे भी खजूर का फल बहुत स्वादिष्ट होता है जिसको खाने से हमारे मुंह का स्वाद बढ़ जाता है इतना मीठा फल खाने से बहुत अच्छा लगता है।मुस्लिम समुदाय के लोगो के लिए खजूर का फल एक बहुत उपयोगी है खजूर के फल को मुस्लिम वर्ग बहुत मान्यता देते है ऐसा इसीलिए क्योंकि मुस्लिक वर्ग अपने रमजान को खोलने के लिए खजूर का उपयोग करते है।खजूर स्वाद की दृष्टि से तो अच्छा होता ही है और साथ में खजूर हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के और स्फूर्ति देने के लिए बहुत लाभदायक है।खजूर खाने के फायदे :-1: खजूर का फल ह्रदय के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है, आपको बता दूं की खजूर में पोटेशियम पाया जाता है जो की हमारे दिल को स्वस्थ्य बनाने के लिए बहुत लाभकारी होता है, इसीलिए जो लोग ह्रदय रोग से पीड़ित है वह खजूर की सहायता से ह्रदय रोग में लाभ पा सकते है।2: एनीमिया रोग हमारे शरीर से लाल सेल्स कम होने की वजह से होता है और हमारे शरीर में खून की कमी हो जाती है, खजूर में आयरन की मात्रा अधिक होती है जो की आपके शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है और आपको ऊर्जा प्रदान करता है, इसीलिए अगर आप एनीमिया रोग से पीड़ित है तो आप खजूर का उपयोग कर सकते है।3: खजूर में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है और यह हमारे शरीर में बहुत जल्दी घुल जाता है जो की हमारे कब्ज की समस्या को ठीक करने के लिए बहुत लाभकारी है, आपको इसके लिए रात को खजूर भीगो कर रख देना है और सुबह खजूर और खजूर के पानी को पी लीजिए इससे आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।4: खजूर में कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होती है जो की आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के साथ साथ हमारे शरीर की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है इसीलिए बच्चो को खजूर का सेवन अवश्य करना चाहिए।

खजूर खाने के फायदे और नुकसान: जाने खजूर की एश्लियत By वनिता कासनियां पंजाब ? बाल वनिता महिला वृद्ध आश्रम कई बार ऐसा होता है की हम खजूर के पेड़ के पास खड़े होते है और खजूर ऊपर से गिरकर आता है, खजूर को हम मेवें और फल की तरह उपयोग कर सकते है, कहा जाता है की खजूर के पेड़ की तरह नही बल्कि खजूर के फल की तरह बनो, ऐसा इसलिए कहा जाता है की खजूर का फल हमारे लिए बहुत लाभकारी और गुणकारी होता है जो की हमारे शरीर को बहुत से लाभ देता है । इसीलिए हमको खजूर के फल अवश्य खाना चाहिए और वैसे भी खजूर का फल बहुत स्वादिष्ट होता है जिसको खाने से हमारे मुंह का स्वाद बढ़ जाता है इतना मीठा फल खाने से बहुत अच्छा लगता है। मुस्लिम समुदाय के लोगो के लिए खजूर का फल एक बहुत उपयोगी है खजूर के फल को मुस्लिम वर्ग बहुत मान्यता देते है ऐसा इसीलिए क्योंकि मुस्लिक वर्ग अपने रमजान को खोलने के लिए खजूर का उपयोग करते है। खजूर स्वाद की दृष्टि से तो अच्छा होता ही है और साथ में खजूर हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के और स्फूर्ति देने के लिए बहुत लाभदायक है। खजूर खाने के फायदे :- 1: खजूर का फल ह्रदय के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी हो स...