Skip to main content

भाग्य बदलने का सूत्र क्या है? By benefits of alum किस्मत चमका देंगे, हर काम बना देंगे... बहुत आसान है यह 10 उपाय, दैनिक जीवन में कुछ उपाय सच्चे मन से किए जाए तो इनका सकारात्मक प्रभाव देखा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपाय बता रहे हैं, जिन्हें सच्चे मन से करने से आपकी जिंदगी की हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं- 1. रोज सुबह उठकर अपनी हथेलियां देखें रोज सुबह जब आप उठें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन चार बार फेरे। धर्म ग्रंथों के अनुसार, हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती व नीचे के भाग (मणि बंध) में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए रोज सुबह उठते ही अपनी हथेली देखने से भाग्य चमक उठता है। सूर्य की आराधना नियमित करें। 2. पहली रोटी गाय को दें भोजन के लिए बनाई जा रही रोटी में से पहली रोटी गाय को दें। धर्म ग्रंथों के अनुसार, गाय में सभी देवताओं का निवास माना गया है। अगर प्रतिदिन गाय को रोटी दी जाए तो सभी देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं। 3. चीटियों को आटा डालें अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्मत कम समय में चमक जाए तो रोज चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालें। ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का क्षय होगा और पुण्य कर्म उदय होंगे। यही पुण्य कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे। 4. देवताओं को फूलों से सजाएं घर में स्थापित देवी-देवताओं को रोज फूलों से सजाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि फूल ताजे ही हो। सच्चे मन से देवी-देवताओं को फूल आदि अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं व व्यक्ति के जीवन की हर परेशानी दूर कर सकते हैं। स्नान करने के बाद तोड़े गए फूल ही भगवान को चढ़ाना चाहिए, ऐसा नियम है। 5. सुबह करें झाड़ू-पोंछा घर को हमेशा साफ-स्वच्छ रखना चाहिए। रोज सुबह झाड़ू-पोंछा करें। सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोंछा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और व्यक्ति को आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, जो व्यक्ति सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा करता है, देवी लक्ष्मी उस घर में निवास नहीं करती और वहां से चली जाती हैं। 6. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं अपने घर के आस-पास कोई ऐसा तालाब, झील या नदी का चयन करें, जहां बहुत सी मछलियां हों। यहां रोज जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह बहुत ही अचूक उपाय है। नियमित रूप से जो यह उपाय करता है, कुछ ही दिनों में उसकी परेशानियां दूर होने लगती हैं। 7. माता-पिता का आशीर्वाद लें रोज जब भी घर से निकले तो उसके पहले अपने माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में स्थित सभी विपरीत ग्रह आपके अनुकूल हो जाएंगे और शुभ फल प्रदान करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप पर आने वाला संकट टल जाएगा और आपके काम बनते चले जाएंगे। 8. पीपल पर जल चढ़ाएं रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ पर एक लोटा जल चढ़ाएं। पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। रोज ये उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं। इस पेड़ का महत्व इसी बात से जाना जा सकता है कि अर्जुन को गीता को उपदेश देते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं को पेड़ों में पीपल बताया था। 9. घर खाली हाथ न जाएं बाहर से जब भी आप घर में प्रवेश करें तो कभी खाली हाथ ना जाएं। घर में हमेशा कुछ ना कुछ लेकर प्रवेश करें। चाहे वह पेड़ का पत्ता ही क्यों न हो। 10. पत्नी व बच्चों को खुश रखें अक्सर घर या बाहर के तनाव में अनजाने में हम सबसे ज्यादा प्रता‍ड़ित अपने परिवार को करते हैं। लेकिन याद रखें पत्नी और बच्चों की आंख में आंसू अगर आपकी वजह से आते हैं तो तरक्की के रास्ते बंद हो जाते हैं। अत: परिवार को खुश रखना ही सबसे सटीक उपाय है सफल और खुश होने का। स्रोत गूगल जवाब पढ़ने के लिए धन्यवाद आपका 🙏

 भाग्य बदलने का सूत्र क्या है?

By benefits of alum 

किस्मत चमका देंगे, हर काम बना देंगे... बहुत आसान है यह 10 उपाय,

दैनिक जीवन में कुछ उपाय सच्चे मन से किए जाए तो इनका सकारात्मक प्रभाव देखा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपाय बता रहे हैं, जिन्हें सच्चे मन से करने से आपकी जिंदगी की हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

1. रोज सुबह उठकर अपनी हथेलियां देखें

रोज सुबह जब आप उठें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन चार बार फेरे। धर्म ग्रंथों के अनुसार, हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती व नीचे के भाग (मणि बंध) में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए रोज सुबह उठते ही अपनी हथेली देखने से भाग्य चमक उठता है। सूर्य की आराधना नियमित करें।

2. पहली रोटी गाय को दें

भोजन के लिए बनाई जा रही रोटी में से पहली रोटी गाय को दें। धर्म ग्रंथों के अनुसार, गाय में सभी देवताओं का निवास माना गया है। अगर प्रतिदिन गाय को रोटी दी जाए तो सभी देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं।

3. चीटियों को आटा डालें

अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्मत कम समय में चमक जाए तो रोज चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालें। ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का क्षय होगा और पुण्य कर्म उदय होंगे। यही पुण्य कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे।

4. देवताओं को फूलों से सजाएं

घर में स्थापित देवी-देवताओं को रोज फूलों से सजाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि फूल ताजे ही हो। सच्चे मन से देवी-देवताओं को फूल आदि अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं व व्यक्ति के जीवन की हर परेशानी दूर कर सकते हैं। स्नान करने के बाद तोड़े गए फूल ही भगवान को चढ़ाना चाहिए, ऐसा नियम है।

5. सुबह करें झाड़ू-पोंछा

घर को हमेशा साफ-स्वच्छ रखना चाहिए। रोज सुबह झाड़ू-पोंछा करें। सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोंछा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और व्यक्ति को आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, जो व्यक्ति सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा करता है, देवी लक्ष्मी उस घर में निवास नहीं करती और वहां से चली जाती हैं।

6. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं

अपने घर के आस-पास कोई ऐसा तालाब, झील या नदी का चयन करें, जहां बहुत सी मछलियां हों। यहां रोज जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह बहुत ही अचूक उपाय है। नियमित रूप से जो यह उपाय करता है, कुछ ही दिनों में उसकी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

7. माता-पिता का आशीर्वाद लें

रोज जब भी घर से निकले तो उसके पहले अपने माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में स्थित सभी विपरीत ग्रह आपके अनुकूल हो जाएंगे और शुभ फल प्रदान करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप पर आने वाला संकट टल जाएगा और आपके काम बनते चले जाएंगे।

8. पीपल पर जल चढ़ाएं

रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ पर एक लोटा जल चढ़ाएं। पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। रोज ये उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं। इस पेड़ का महत्व इसी बात से जाना जा सकता है कि अर्जुन को गीता को उपदेश देते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं को पेड़ों में पीपल बताया था।

9. घर खाली हाथ न जाएं

बाहर से जब भी आप घर में प्रवेश करें तो कभी खाली हाथ ना जाएं। घर में हमेशा कुछ ना कुछ लेकर प्रवेश करें। चाहे वह पेड़ का पत्ता ही क्यों न हो।

10. पत्नी व बच्चों को खुश रखें

अक्सर घर या बाहर के तनाव में अनजाने में हम सबसे ज्यादा प्रता‍ड़ित अपने परिवार को करते हैं। लेकिन याद रखें पत्नी और बच्चों की आंख में आंसू अगर आपकी वजह से आते हैं तो तरक्की के रास्ते बंद हो जाते हैं। अत: परिवार को खुश रखना ही सबसे सटीक उपाय है सफल और खुश होने का।

स्रोत गूगल

जवाब पढ़ने के लिए धन्यवाद आपका 🙏

Comments

Popular posts from this blog

वनिता पंजाब

कीजिए केसर का यूज और चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएं 🌹 *By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब🌹 राम राम जी* 🌹🙏🙏🌹 हमारी सेहत के लिए केसर बेहद गुणकारी होता है, अगर हम इसका यूज लेंगे तो कई रोगों से यह हमे बचा सकता है। केसर का यूज ब्यूटी प्रोड्क्टस और मेडिसन में भी किया जाता है। केसर के सेहतमंद लाभ के बारे में अधिकतर इंसान को पता नहीं होता है। चलिए आज आपको केसर के फायदों के बारे में अवगत कराते है। -अगर आप स्किन के लिए केसर का यूज लेंगे तो इससे स्किन चमकदार बनेगी।केसर में चंदन और दूध मिलाकर फेस पैक तैयार कीजिए। पैक को 20 मिनट के लगाने के बाद गुनगुने पानी से धो लीजिए। सप्ताह में 1-2 बार लगाने से चेहरे पर निखार आने लगेगा। -क्या आप बुखार, सर्दी, जुकाम से परेशान है तो आप केसर का यूज लीजिए। इससे बुखार गायब हो जाएगा। एक गिलास दूध में चुटकी भर केसर तथा शहद मिलाकर पीजिए। इसके अलावा आप केसर में पानी डालकर उसका पेस्ट भी बना लीजिए। इस पेस्ट को गर्दन, छाती पर लगाने से सर्दियों में होने वाले रोगों से पूरी तरह छुटकारा मिलता है। -क्या आप सिर दर्द की समस्या से परेशान है, तो आप केसर के साथ चंदन को मिलाकर माथे ...

खजूर खाने के फायदे और नुकसान: जाने खजूर की एश्लियत By वनिता कासनियां पंजाब ? बाल वनिता महिला वृद्ध आश्रमकई बार ऐसा होता है की हम खजूर के पेड़ के पास खड़े होते है और खजूर ऊपर से गिरकर आता है, खजूर को हम मेवें और फल की तरह उपयोग कर सकते है, कहा जाता है की खजूर के पेड़ की तरह नही बल्कि खजूर के फल की तरह बनो, ऐसा इसलिए कहा जाता है की खजूर का फल हमारे लिए बहुत लाभकारी और गुणकारी होता है जो की हमारे शरीर को बहुत से लाभ देता है ।इसीलिए हमको खजूर के फल अवश्य खाना चाहिए और वैसे भी खजूर का फल बहुत स्वादिष्ट होता है जिसको खाने से हमारे मुंह का स्वाद बढ़ जाता है इतना मीठा फल खाने से बहुत अच्छा लगता है।मुस्लिम समुदाय के लोगो के लिए खजूर का फल एक बहुत उपयोगी है खजूर के फल को मुस्लिम वर्ग बहुत मान्यता देते है ऐसा इसीलिए क्योंकि मुस्लिक वर्ग अपने रमजान को खोलने के लिए खजूर का उपयोग करते है।खजूर स्वाद की दृष्टि से तो अच्छा होता ही है और साथ में खजूर हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के और स्फूर्ति देने के लिए बहुत लाभदायक है।खजूर खाने के फायदे :-1: खजूर का फल ह्रदय के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है, आपको बता दूं की खजूर में पोटेशियम पाया जाता है जो की हमारे दिल को स्वस्थ्य बनाने के लिए बहुत लाभकारी होता है, इसीलिए जो लोग ह्रदय रोग से पीड़ित है वह खजूर की सहायता से ह्रदय रोग में लाभ पा सकते है।2: एनीमिया रोग हमारे शरीर से लाल सेल्स कम होने की वजह से होता है और हमारे शरीर में खून की कमी हो जाती है, खजूर में आयरन की मात्रा अधिक होती है जो की आपके शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है और आपको ऊर्जा प्रदान करता है, इसीलिए अगर आप एनीमिया रोग से पीड़ित है तो आप खजूर का उपयोग कर सकते है।3: खजूर में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है और यह हमारे शरीर में बहुत जल्दी घुल जाता है जो की हमारे कब्ज की समस्या को ठीक करने के लिए बहुत लाभकारी है, आपको इसके लिए रात को खजूर भीगो कर रख देना है और सुबह खजूर और खजूर के पानी को पी लीजिए इससे आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।4: खजूर में कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होती है जो की आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के साथ साथ हमारे शरीर की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है इसीलिए बच्चो को खजूर का सेवन अवश्य करना चाहिए।

खजूर खाने के फायदे और नुकसान: जाने खजूर की एश्लियत By वनिता कासनियां पंजाब ? बाल वनिता महिला वृद्ध आश्रम कई बार ऐसा होता है की हम खजूर के पेड़ के पास खड़े होते है और खजूर ऊपर से गिरकर आता है, खजूर को हम मेवें और फल की तरह उपयोग कर सकते है, कहा जाता है की खजूर के पेड़ की तरह नही बल्कि खजूर के फल की तरह बनो, ऐसा इसलिए कहा जाता है की खजूर का फल हमारे लिए बहुत लाभकारी और गुणकारी होता है जो की हमारे शरीर को बहुत से लाभ देता है । इसीलिए हमको खजूर के फल अवश्य खाना चाहिए और वैसे भी खजूर का फल बहुत स्वादिष्ट होता है जिसको खाने से हमारे मुंह का स्वाद बढ़ जाता है इतना मीठा फल खाने से बहुत अच्छा लगता है। मुस्लिम समुदाय के लोगो के लिए खजूर का फल एक बहुत उपयोगी है खजूर के फल को मुस्लिम वर्ग बहुत मान्यता देते है ऐसा इसीलिए क्योंकि मुस्लिक वर्ग अपने रमजान को खोलने के लिए खजूर का उपयोग करते है। खजूर स्वाद की दृष्टि से तो अच्छा होता ही है और साथ में खजूर हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के और स्फूर्ति देने के लिए बहुत लाभदायक है। खजूर खाने के फायदे :- 1: खजूर का फल ह्रदय के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी हो स...

बलुवाना न्यूज पंजाब सिविल प्रशासन द्वारा तहसील कंपलेक्स में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया -लोहड़ी त्योहार मिलजुल कर मनाना परिवार में एकता का प्रतीक : एसडीएम बांसल अबोहर, 13 जनवरी: सिविल प्रशासन द्वारा लोहड़ी त्योहार मिलजुल कर तहसील कंपलेक्स में मनाया गया। एसडीएम कार्यालय व तहसीलदार कार्यालय के स्टाफ द्वारा आयाेजित लोहड़ी समारोह में श्री आकाश बांसल आईएएस सबडिवीजन मैजिस्ट्रेट अबोहर, मनिंद्र सिंह तहसीलदार अबोहर, अविनाश चंद्र नायब तहसीलदार सीतो, श्रीमति हरदीप कौर सुपरिटेंडेंट रेवेन्यू, जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज विशेष तौर पर पहुंचे। एसडीएम आकाश बांसल ने लोहड़ी त्योहार मिलजुल कर मनाने पर खुशी जताई। श्री बांसल ने कहा कि कार्यालय स्टाफ, तहसीलदार कार्यालय, रेवेन्यू विभाग, सेवा केंद्र के सदस्यों द्वारा मिलजुल कर लोहड़ी पर्व मनाना परिवार में सुख शांति और प्रेम दर्शाता है। तहसीलदार मनिंद्र सिंह व नायब तहसीलदार अविनाश चंद्र ने भी सभी को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। एडवोकेट देसराज कंबोज ने लोहड़ी अवसर पर शुभकामनाएं दी और सिविल प्रशासन के स्टाफ की सराहना की। सुपरिटेंडेंट हरदीप कौर ने लोहड़ी के पावन पर्व को धूमधाम से मनाने पर मेहमानों व कार्यालय स्टाफ का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पटवार यूनियन के प्रधान प्यारा सिंह, कानूगो रामस्वरूप, एसडीएम कार्यालय के स्टाफ सदस्य मैडम सुनीता रानी, अंजू बाला, नीलम रानी, भूपिंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, सुनील कुमार, अनिकेत कुमार सहित अन्य स्टाफ कर्मचारी मौजूद थे।

 बलुवाना न्यूज पंजाब सिविल प्रशासन द्वारा तहसील कंपलेक्स में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया -लोहड़ी त्योहार मिलजुल कर मनाना परिवार में एकता का प्रतीक : एसडीएम बांसल अबोहर, 13 जनवरी: सिविल प्रशासन द्वारा लोहड़ी त्योहार मिलजुल कर तहसील कंपलेक्स में मनाया गया। एसडीएम कार्यालय व तहसीलदार कार्यालय के स्टाफ द्वारा आयाेजित लोहड़ी समारोह में श्री आकाश बांसल आईएएस सबडिवीजन मैजिस्ट्रेट अबोहर, मनिंद्र सिंह तहसीलदार अबोहर, अविनाश चंद्र नायब तहसीलदार सीतो, श्रीमति हरदीप कौर सुपरिटेंडेंट रेवेन्यू, जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज  विशेष तौर पर पहुंचे। एसडीएम आकाश बांसल ने लोहड़ी त्योहार मिलजुल कर मनाने पर खुशी जताई। श्री बांसल ने कहा कि कार्यालय स्टाफ, तहसीलदार कार्यालय, रेवेन्यू विभाग, सेवा केंद्र के सदस्यों द्वारा मिलजुल कर लोहड़ी पर्व मनाना परिवार में सुख शांति और प्रेम दर्शाता है। तहसीलदार मनिंद्र सिंह व नायब तहसीलदार अविनाश चंद्र ने भी सभी को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। एडवोकेट देसराज कंबोज ने लोहड़ी अवसर पर शुभकामनाएं दी और सिविल प्रशासन के स्टाफ की सराहना की। सुपरिटेंडे...