Skip to main content

बाल वनिता महिला आश्रम

तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, इन 5 आयुर्वेदिक काढ़ों का सेवन कर इम्यूनिटी करें बूस्ट By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट, एक्सरसाइज, योग के साथ-साथ इन आयुर्वेदिक काढ़ों को शामिल करें।

तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, इन 5 आयुर्वेदिक काढ़ों का सेवन कर इम्यूनिटी करें बूस्ट - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, इन 5 आयुर्वेदिक काढ़ों का सेवन कर इम्यूनिटी करें बूस्ट

कोरोना वायरस महामारी के मामले ऐएक बार फिर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। डॉक्टर्स के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर पिछली से काफी अलग है। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में तेजी से केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आप खुद की इम्यूनिटी बूस्ट रखें। जिससे आपको कोई भी संक्रामक बीमारी छू न पाएं। 

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट, एक्सरसाइज, योग के साथ-साथ इन आयुर्वेदिक काढ़ों को शामिल करें। कई लोगों के मन में सवाल उठा रहा होगा कि गर्मियों के मौसम में क्या काढ़ा पीना कारगर होगा? आपको बता दें कि गर्मियों के मौसम में भी काढ़ा पिया जा सकता है। लेकिन इसे गर्म नहीं बल्कि ठंडा करके पिएं। इसके साथ ही काढ़ा में काली मिर्च, लौंग का इस्तेमाल न करे। अगर कर रहे हैं तो बहुत ही कम मात्रा में करे। 

बाल वनिता महिला आश्रम

1- अश्वगंधा, मुलेठी से बना काढ़ा 

  • 1 चम्मच मुलेठी 
  • 8-10 तुलसी की पत्तियां
  • 2-4 ग्राम दालचीनी
  • 1 इंच ताजा अदरक 
  • 1 इंच ताजी कच्ची हल्दी
  • गिलोय की  थोड़ी डंडी और 2-4 पत्तियां
  • थोड़ा अश्वगंधा
  • एक लीटर पानी

रोजाना करें इन 3 चीजों का सेवन, ब्लड शुगर-वजन कंट्रोल होने के साथ पाचन तंत्र रहेगा फिट

ऐसे बनाएं आयुर्वेदिक काढ़ा

इमामदस्ता में अश्वगंधा, गिलोय, तुलसी, दालचीनी, मुलेठी, अदरक, हल्दी डालकर अच्छी तरह से कूट लें। इसके बाद एक लीटर पानी में इन सभी चीजों को डालकर धीमी आंच में अच्छी तरह से उबाल लें। जब पानी 100 या 200 ग्राम बचें तो इसे छान लें। छानने के बाद धीरे-धीरे इसका सेवन करें। 

तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, इन 5 आयुर्वेदिक काढ़ों का सेवन कर इम्यूनिटी करें बूस्ट

Image Source : FREEPIK
तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, इन 5 आयुर्वेदिक काढ़ों का सेवन कर इम्यूनिटी करें बूस्ट

2- अर्जुन की छाल और नीम से बना काढ़ा

  • थोड़ी गिलोय की डंठल
  • 5-6 तुलसी 
  • थोड़ी सी मात्रा में अदरक
  • कच्ची हल्दी का छोटा सा टुकड़ा
  • 10-12 नीम की पत्तियां
  • थोड़ी अर्जुन क छाल
  • 1 इंच दालचीनी
  • थोड़ी सी मुलेठी

मिलिंद सोमन ने कोरोना वायरस को दी मात, इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पिया ये काढ़ा, जानें रेसिपी

ऐसे बनाएं काढ़ा 
इन सभी चीजों को इमामदस्ता में डालकर अच्छी तरह से कूट लें। इसके बाद 400 एमएल पानी में डालकर उबाल लें। जब पानी 100 एमएल बच जाए तो गैस बंद कर दें। इसके बाद इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसका सेवन करे। 

तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, इन 5 आयुर्वेदिक काढ़ों का सेवन कर इम्यूनिटी करें बूस्ट

Image Source : FREEPIK
तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, इन 5 आयुर्वेदिक काढ़ों का सेवन कर इम्यूनिटी करें बूस्ट

3- मुनक्का, अंजीर से बना काढ़ा

  • 8-10 मुनक्का
  • 3-5 अंजीर
  • एक चुटकी खूबकला 

ऐसे बनाएं आयुर्वेदिक काढ़ा
सबसे पहले इमामदस्ता या ग्राइंडर में मुनक्का, अंजीर और खूबकला डालकर अच्छी तरह से पीस कर पेस्ट बना लें। अब एक पैन में 400 एमएल पानी रखें और इसमें यह पेस्ट डाल दें। धीमी आंच में पकने दें। जब पानी 100 एमएल बचे तो गैस बंद करके इसे छान लें और इसका सेवन करें। 

रात में सोने से पहले इस चीज के साथ खाएं सिर्फ 2 लौंग, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

4- तुलसी काढ़ा

  • 10-11 तुलसी की पत्तियां
  • थोड़ा सा शहद

ऐसे बनाएं
एक पैन में 2 कप पानी लें। इसके बाद इसमें तुलसी की पत्तियां डालकर धीमी आंच में पकाएँ। जब पानी आधा कप बचे तो इसे छानकर शहद मिलाकर हल्का गर्म पिएं।

तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, इन 5 आयुर्वेदिक काढ़ों का सेवन कर इम्यूनिटी करें बूस्ट

Image Source : FREEPIK
तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, इन 5 आयुर्वेदिक काढ़ों का सेवन कर इम्यूनिटी करें बूस्ट
 

5- गिलोय, मुनक्का से बना काढ़ा

  • हल्दी की एक गांठ
  • एक टुकड़ा अदरक का
  • काली मिर्च और लौंग 4 से 5
  • दालचीनी एक टुकड़ा
  • गिलोय का पत्ता
  • तुलसी के पत्ते 4-5
  • मुनक्का
  • नींबू का रस
  • शहद या गुड़

तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, जल्द कम होगा मोटापा वनिता पंजाब

ऐसे बनाएं काढ़ा
सबसे पहले इमामदस्ते में हल्दी की एक गांठ, एक टुकड़ा अदरक का, काली मिर्च और लौंग 4 से 5 और दालचीनी एक टुकड़ा डाल दें। अब इसे कूटें। दूसरी तरफ गैस पर करीब डेढ़ गिलास पानी को पैन में डालकर धीमी आंच पर चढ़ा दें। पानी जैसे ही गर्म हो जाए तो उसमें ये कुटी हुई चीजें डाल दें। 

अब इस पानी में गिलोय के दो पत्तों को पानी से धोएं और तोड़ कर इसी पानी में डालें। इसके बाद 4-5 तुलसी की पत्तियां, आधा चम्मच सौंफ, 10-12 मुनक्के डालकर अच्छे से खौलाएं। जब डेढ़ गिलास पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर गिलास में कर लें। जब से हल्का गुनगुना हो तो इसमें नींबू का रस डालकर पी लें। 

Comments

Popular posts from this blog

वनिता पंजाब

कीजिए केसर का यूज और चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएं 🌹 *By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब🌹 राम राम जी* 🌹🙏🙏🌹 हमारी सेहत के लिए केसर बेहद गुणकारी होता है, अगर हम इसका यूज लेंगे तो कई रोगों से यह हमे बचा सकता है। केसर का यूज ब्यूटी प्रोड्क्टस और मेडिसन में भी किया जाता है। केसर के सेहतमंद लाभ के बारे में अधिकतर इंसान को पता नहीं होता है। चलिए आज आपको केसर के फायदों के बारे में अवगत कराते है। -अगर आप स्किन के लिए केसर का यूज लेंगे तो इससे स्किन चमकदार बनेगी।केसर में चंदन और दूध मिलाकर फेस पैक तैयार कीजिए। पैक को 20 मिनट के लगाने के बाद गुनगुने पानी से धो लीजिए। सप्ताह में 1-2 बार लगाने से चेहरे पर निखार आने लगेगा। -क्या आप बुखार, सर्दी, जुकाम से परेशान है तो आप केसर का यूज लीजिए। इससे बुखार गायब हो जाएगा। एक गिलास दूध में चुटकी भर केसर तथा शहद मिलाकर पीजिए। इसके अलावा आप केसर में पानी डालकर उसका पेस्ट भी बना लीजिए। इस पेस्ट को गर्दन, छाती पर लगाने से सर्दियों में होने वाले रोगों से पूरी तरह छुटकारा मिलता है। -क्या आप सिर दर्द की समस्या से परेशान है, तो आप केसर के साथ चंदन को मिलाकर माथे ...

हल्दी का इस्तेमाल कर मुहांसों से छुटकारा पाएं By वनिता कासनियां पंजाब Acne Treatment: हल्दी में प्राकृतिक रूप से औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसीलिए हम सदियों से हल्दी का इस्तेमाल अपने खाने की सब्जियों में करते आ रहे हैं। यह खाने के स्वाद को तो बढ़ाती ही है साथ में सब्जी के रंग को बदलने का काम भी करती है। हल्दी का इस्तेमाल हम अपने घरों में फेस पैक बनाने में भी करते हैं। यह फेस पैक मुहांसों को दूर करने में तथा चेहरे के रंग को निखारने का भी काम करता है।बहुत से लोग जैसे-जैसे यौवन अवस्था को प्राप्त करते हैं वैसे ही वह मुहांसों से परेशान होते रहते हैं। ऐसे में कुछ लोग केमिकल बेस्ट एंटी एक्ने प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन यह केमिकल युक्त होता है और कई बार तो यह चेहरे पर दाग धब्बे भी बना देता है। Acne Treatmentऐसे में यह त्वचा के लिए अधिक नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में आप मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे जैसे एलोवेरा और हल्दी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हल्दी का इस्तेमाल करके आप फेस पैक बनाएं। हल्दी में एंटीमाइक्रोबियल्स एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।हल्दी केवल मुहांसों को ही नहीं दूर करता बल्कि यह चेहरे पर दाग धब्बे और मुहांसों के निशानों को भी ठीक करता है। साथ में चेहरे में चमक और सुंदरता भी लेकर आता है। आपने देखा होगा शादियों में जो उबटन बनाया जाता है उसमें भी हल्दी का प्रयोग सबसे अधिक होता है।हल्दी और एलोवेरा का फेस पैकएक कटोरा ले उसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर डालें साथ में इसमें एलोवेरा जेल भी मिलाएं। अगर आपके यहां एलोवेरा का पौधा लग रहा है तो उसमें से दो पत्तियां काटकर उसमें से भी आप एलोवेरा निकाल सकते हैं। इन सारी चीजों को अच्छी तरीके से मिक्स कर लें।इस मिश्रण को आप चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। 15 से 30 मिनट अपने चेहरे की त्वचा पर ऐसा ही लगा रहने दें। इसके बाद इसको ठंडे पानी से धो लें। आप दो से तीन बार एक हफ्ते में इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी मुहांसों को तो दूर रखेगा ही इसके साथ ही चेहरे पर दाग धब्बे और निशानों को भी हटाएगा। साथ में चेहरे को चमकदार और सुंदर भी बनाएगा। Acne Treatmentहल्दी और नींबू का फेस पैकएक कटोरे में एक चुटकी हल्दी पाउडर लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें इस मिश्रण को मिक्स करने के बाद इसमें हल्का सा पानी मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे के साथ गर्दन पर भी लगाएं। कुछ देर तक इसकी मसाज करते रहें। 15 से 20 मिनट के बाद इसको सादे पानी से धो लें। इसको भी आप 1 हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।हल्दी और शहद का फेस पैकएक कटोरी में एक चुटकी हल्दी पाउडर ले। इसमें दो चम्मच शहद मिलाएं। इन दोनों को एक साथ मिलाकर फेस पैक बना लें। इस फेस पैक को आप चेहरे और गर्दन पर आधे घंटे तक लगा रहने दें। आधे घंटे बाद इसे सादे पानी से धो लें। इस फेस पैक को भी आप हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।हल्दी और करी पत्ते का इस्तेमाल5 से 6 करी पत्ते लें। इन करी पत्तों को मीठे नीम के पत्ते भी कहते हैं। इनको अच्छी तरह पीस लें। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालें और इसमें कुछ बूंदे पानी की डालें।इन सब का अच्छी तरह पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे के साथ गर्दन पर भी हल्के हाथों से मालिश करते हुए लगाएं। 10 से 20 मिनट तक ऐसा ही लगा रहने दें। इसके बाद इसको सादे पानी से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।Vnita

 हल्दी का इस्तेमाल कर मुहांसों से छुटकारा पाएं By वनिता कासनियां पंजाब Acne Treatment : हल्दी में  प्राकृतिक  रूप से  औषधीय  गुण पाए जाते हैं। इसीलिए हम सदियों से हल्दी का इस्तेमाल अपने खाने की सब्जियों में करते आ रहे हैं। यह खाने के स्वाद को तो बढ़ाती ही है साथ में सब्जी के रंग को बदलने का काम भी करती है। हल्दी का इस्तेमाल हम अपने घरों में फेस पैक बनाने में भी करते हैं। यह फेस पैक मुहांसों को दूर करने में तथा चेहरे के रंग को निखारने का भी काम करता है। बहुत से लोग जैसे-जैसे यौवन अवस्था को प्राप्त करते हैं वैसे ही वह मुहांसों से परेशान होते रहते हैं। ऐसे में कुछ लोग केमिकल बेस्ट एंटी एक्ने प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन यह केमिकल युक्त होता है और कई बार तो यह चेहरे पर दाग धब्बे भी बना देता है।  Acne Treatment ऐसे में यह त्वचा के लिए अधिक नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में आप मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे जैसे  एलोवेरा  और  हल्दी  का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हल्दी का इस्तेमाल करके आप फेस पैक बनाएं। हल्दी में एंटीमाइक्र...

फि‍टकरी के 9 ऐसे फायदे जिन्हें जानकर दूर हो जाएंगी आपकी कई परेशानीकुछ घरों में फिटकरी को आफ्टर शेव की तरह इस्तेमाल करते हैं तो कुछ घरों में इसका प्रयोग पानी साफ करने के लिए. आयुर्वेद में भी इसके कई फायदों का उल्लेख किया गया है. ऐसा माना जाता है कि फिटकरी से 23 तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है.फिटकरी के फायदेफिटकरी के फायदे By वनिता कासनियां पंजाब सालों से हमारे-आपके घर में फिटकरी का इस्तेमाल होता आ रहा है. फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. फिटकरी दो तरह की होती है, लाल और सफेद लेकिन ज्यादातर घरों में सफेद फिटकरी का ही इस्तेमाल किया जाता है.कुछ घरों में इसे आफ्टर शेव की तरह इस्तेमाल करते हैं तो कुछ घरों में इसका प्रयोग पानी साफ करने के लिए. आयुर्वेद में भी इसके कई फायदों का उल्लेख किया गया है. ऐसा माना जाता है कि फिटकरी से 23 तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है.फिटकरी के कुछ बेहतरीन फायदे:1. चोट लग जाने परअगर आपको कोई चोट लग गई हो या फिर घाव हो गया हो और उससे लगातार खून आ रहा हो तो फिटकरी के पानी से घाव को धो लें. इससे खून बहना बंद हो जाएगा. फिटकरी के पानी की जगह आप फिटकरी को महीन पीसकर भी प्रयोग में ला सकते हैं.2. चेहरे की झुर्रियों को दूर करने में मददगारअगर आपके चेहरे पर भी झुर्रियां आ गई हैं तो फिटकरी के पानी का इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा. आप चाहें तो फिटकरी के एक बड़े टुकड़े को पानी में डुबोकर चेहरे पर हल्के हाथों से मलें. कुछ देर बाद साफ पानी से चेहरा धो लें.3. पसीने की बदबू दूर करने के लिएअगर आपको भी बहुत पसीना आता है और आपके पसीने से बदबू भी आती है तो फिटकरी का इस्तेमाल आपके लिए खासतौर पर फायदेमंद रहेगा. फिटकरी का एक महीन चूर्ण बना लें. नहाने से पहले फिटकरी के इस चूर्ण की कुछ मात्रा पानी में डाल दें. इस पानी से नहाने से आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी.4. दांतों की समस्या का कारगर समाधानफिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है. दांत में दर्द और मुंह की बदबू को दूर करने के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है. ये एक नेचुरल माउथवॉश है. दांत दर्द होने पर फिटकरी के पानी से गार्गल करना फायदेमंद रहता है.5. दमा, खांसी और बलगम की समस्या का समाधानअगर आपको दमा की शि‍कायत है तो

फि‍टकरी के 9 ऐसे फायदे जिन्हें जानकर दूर हो जाएंगी आपकी कई परेशानी कुछ घरों में फिटकरी को आफ्टर शेव की तरह इस्तेमाल करते हैं तो कुछ घरों में इसका प्रयोग पानी साफ करने के लिए. आयुर्वेद में भी इसके कई फायदों का उल्लेख किया गया है. ऐसा माना जाता है कि फिटकरी से 23 तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है. फिटकरी के फायदे By वनिता कासनियां पंजाब सालों से हमारे-आपके घर में फिटकरी का इस्तेमाल होता आ रहा है. फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. फिटकरी दो तरह की होती है, लाल और सफेद लेकिन ज्यादातर घरों में सफेद फिटकरी का ही इस्तेमाल किया जाता है. कुछ घरों में इसे आफ्टर शेव की तरह इस्तेमाल करते हैं तो कुछ घरों में इसका प्रयोग पानी साफ करने के लिए. आयुर्वेद में भी इसके कई फायदों का उल्लेख किया गया है. ऐसा माना जाता है कि फिटकरी से 23 तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है. फिटकरी के कुछ बेहतरीन फायदे: 1. चोट लग जाने पर अगर आपको कोई चोट लग गई हो या फिर घाव हो गया हो और उससे लगातार खून आ रहा हो तो फिटकरी के पानी से घाव को धो लें. इससे खून बहना बंद हो जाएगा. फिटकरी के पानी की जगह ...